बिलासपुर

एमडीएमए बेचने ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार
20-May-2026 2:40 PM
एमडीएमए बेचने ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार

कार समेत नशीला पदार्थ जब्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 20 मई। बिलासपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकरभाठा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए और एक एस-क्रॉस कार जब्त की है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कार में घूमकर एमडीएमए बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद चकरभाठा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार से एमडीएमए बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

 


अन्य पोस्ट