बेमेतरा

भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान 27 से
24-Oct-2024 2:37 PM
भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान 27 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी जिला का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं सक्रिय सदस्यता जिला संयोजक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल में लगभग 200 कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाना है जिसने अपने रेफर कोड से 100 सदस्य बनाए है उनको प्राथमिकता दी जाएगी। 100 रुपए मोबाइल से ऑनलाइन पेड करना है मोबाइल में उस नंबर को डाला जाएगा, जिस नम्बर से कार्यकर्ता भाजपा का सदस्य बना है उसके बाद ओटीपी आएगा तब सक्रिय सदस्यता पूर्ण होगी और 400 रु दीपकमल के लिए लिए जाएंगे। 

राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मारो मंडल में सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल 27 अक्टूबर को कुरा में करेंगे। थानखमरिया मंडल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी 24 अक्टूबर को थानखमरिया में शुभारंभ करेंगे। विधायक दीपेश साहू बेमेतरा शहर मंडल में 24 अक्टूबर को गांधी भवन में सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ करेंगे। 

साजा मंडल में विधायक ईश्वर साहू शुभारंभ करेंगे 25 अक्टूबर को ,बेमेतरा ग्रामीण मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा गांधी भवन बेमेतरा में 25 अक्टूबर को और बेरला मंडल में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल 24 अक्टूबर को बेरला में शुभारंभ करेंगे। जिला सह संयोजक राजा साहू, बल्लू राजपूत ने बताया कि इसके लिए मंडल वार संयोजक सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए है। खंडसरा मंडल में संयोजक राजेश जैन सह संयोजक हेमेंद्र वैष्णव बेमेतरा शहर में संयोजक विजय सिन्हा ,सह संयोजक निशा चौबे तारण राजपूत रेवा राम निषाद, नवागढ़ मंडल में संयोजक बल्लू वर्मा सह संयोजक सागर साहू, मारो मंडल में संयोजक मनीष जायसवाल सह संयोजक इन्द कुमार राजपूत बेमेतरा ग्रामीण मंडल में संयोजक प्रबल ठाकुर सह संयोजक डेरहा देवांगन, गजानंद साहू, बेरला मंडल में संयोजक संजीव तिवारी सह संयोजक हेमलाल देवांगन, डोमेंद्र राजपूत, भीमोरी मंडल में पोषण वर्मा संयोजक सह संयोजक डॉ उत्तम देवांगन सह संयोजक त्रिलोचन वर्मा, साजा मंडल में संयोजक दाऊ राम साहू सह संयोजक नेतराम साहू,थानखमरिया मंडल में संयोजक जगदीश वैष्णव सह संयोजक आदर्श जोशी परपौड़ी मंडल संयोजक अजय अग्रवाल सह संयोजक चंदू शर्मा होंगे। जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, टार्जन साहू एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्री अपने अपने मंडल इस अभियान की निगरानी करेंगे।
 


अन्य पोस्ट