बेमेतरा

चांद देखकर महिलाओं ने की पूजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अक्टूबर। क्षेत्र की महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और चंद्रमा की पूजा की। महिलाओं ने सुबह से ही व्रत की तैयारी शुरू कर दी और दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को चंद्रमा के उदय होने पर उन्होंने छलनी से चंद्रमा को देखा और अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।
महिलाओं ने अपने पति के साथ मिलकर सुख, समृद्धि, और स्नेह की कामना की। क्षेत्र के कई घरों में करवा चौथ की पूजा के लिए विशेष आयोजन किए गए। महिलाओं ने पर्व पर अपने पति के लिए विशेष भोजन भी तैयार किया और परिवार के साथ मिलकर इसका आनंद लिया। करवा चौथ पर गांव में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। विधिवत पूजन पं. राजकुमार तिवारी ने किया। पूजन में नीलिमा मिश्रा , अचला मिश्रा , मनीषा शर्मा , अंजू चौबे , अनुरिका दिवान , नीतू तिवारी, रश्मि शर्मा,गीता साहू, नीरा साहू, यशोदा रजक, त्रिवेणी रजक, लक्ष्मी साहू, रूखमणी साहू, पूजा यादव, व्रत रखकर उपावास की।
महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए कार्तिक कृष्ण पक्ष की चौथ को माता करवा का उपवास रखा। चांद देखकर पति की पूजा की। पति ने भी अपने पत्नी को जल पिलाकर व्रत तोड़ा।