बेमेतरा

हरियाणा से भाजपा की जीत पर महिलाओं में खुशी की लहर-प्रज्ञा
09-Oct-2024 2:48 PM
हरियाणा से भाजपा की जीत पर महिलाओं में खुशी की लहर-प्रज्ञा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में हैट्रिक ,सारे एग्जिट पोल्स को धता बताते हुए भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई। 

जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी के आवास पर एकत्रित लता संतवाणी, सरला संतवाणी, सरिता संतवाणी, बबिता संतवाणी, पंखुड़ी संतवाणी, मीना मोटवानी, रिम्पी खानुजा, सती राजपूत, महिमा ठाकुर, लता श्रीवास, जैनब खातून, महिमा ठाकुर, अन्नपूर्णा ठाकुर,लता साहू सहित महिलाएं टीवी पर हरियाणा की जीत सुनिश्चित होते ही एक-दूसरे को गुलाल लगा लड्डू खिला खुशी का इजहार किया।

जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी के घर आज सुबह से मुहल्ले की महिलाएं राज्यों के चुनाव परिणाम जानने टी वी स्क्रीन के सामने बैठी हुई थी। शुरुवाती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त से मायूस महिलाए घर चले गई थी पर 11 बजे के बाद जैसे ही भाजपा को बढ़त के रुझान आने लगे एक के बाद एक महिलाएं पुन: एकत्रित होती गई और लगभग 3.30 बजे जब रुझान परिणामों में बदलने लगे तो भाजपा की जीत पक्की होने पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और लड्डू खिलाकर भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार किया। जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि महतारी वंदन से महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रतिमाह उनके खाते में मिल रहे हैं। 

भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा में 33फीसदी सीट महिलाओं को देकर संसद और विधानसभा में भेजने का बिल पारित किया। महिलाओं का दिल भाजपा के साथ है,भाजपा के जीत पर महिलाएं खुश हैं और चाहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी जी की लोककल्याणकारी सरकार पूरे देश मे जीते और महिलाओं का मान किसानों के मान बढ़ाते रहे। निर्वाणी कहा कि जम्मू और कश्मीर के परिणाम में जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने क्लीनस्वीप किया है। निश्चित तौर पर भाजपा वहां भी अपनी सरकार भविष्य में बनाएगी।


अन्य पोस्ट