बेमेतरा

बेमेतरा में बंद का आंशिक असर
22-Sep-2024 3:03 PM
बेमेतरा में बंद का आंशिक असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बेमेतरा, 22 सितंबर।
काग्रेस के आव्हान पर शनिवार को जिला मुख्यालय में बंद का असर चंद घंटों तक ही रहा। बंद कराने के लिए जिला अध्यक्ष बंशी पटेल के साथ कांग्रेसी समर्थन जुटाते नजर आये । बाजार दिन होने की वजह से शहर में बंद का असर आंशिक रहा है। 

ज्ञात हो कि कवर्धा के लोहरीडीह की घटना के विरोध में पीसीसी द्वारा प्रदेश व्यापी बंद करने का ऐलान किया गया था। 
जिला मुख्यालय में बाजार दिवस को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने सुबह 8 से 12 बजे तक व्यापारिक संस्थानें बंद रखने के लिए शुक्रवार को अपील की गई थी। शनिवार को सदर बाजार, मुख्य मार्ग, सब्जी बाजार, पुराना बस स्टैंड व अन्य मार्ग की दुकाने देर से खुली। वहीं आपातकालीन सेवा जारी रही। बसें व परिवहन के साधन यात्री बस सामान्य दिनों की तरह चलायी गई । शनिवार को जिला अध्यक्ष बंशी पटेल, पूर्व अध्यक्ष अवनीश राधव, नगर अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, सनतधर दीवान, जोगेन्दर छाबड़ा व अन्य काग्रेसी सक्रिय रहे।

नगर में लोहारीडीह कांड के विरोध में बंद का आंशिक असर 
शनिवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर ब्लॉक मुख्यालय साजा, नगर देवकर व परपोड़ी को रविंद्र चौबे के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के अध्यक्ष संतोष वर्मा के नेतृत्व में बंद कराया गया। कवर्धा के दोषियों पर कार्रवाई कर न्याय की मांग को लेकर सुबह 7 से एक बजे तक नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करवाकर घटना पर विरोध जताया गया। 

प्रतिष्ठानों के मालिकों ने कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद को भरपूर समर्थन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में विगत दिनों हुई हत्या, आगजनी व पुलिस की बेरहम पिटाई से लगातार हुई तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाए असुरक्षित महसूस कर रही हैं। चारो ओर लूट हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसे रोकने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने व्यापारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

बघेल के नेतृत्व में कराया गया बंद 
कवर्धा कांड के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ व विजय बघेल पूर्व डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नेतृत्व में नवागढ़ बंद का आह्वान किया गया था जो सफल रहा। नवागढ़ बन्द को सफल बनाने सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय थे। प्रदर्शन में रामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़, तिलक घोष, गुरूभेज सिंह गुंबर, हर्ष बघेल, रुपप्रकाश यादव, बंशी ठाकुर पिंटू, अनंत, दिनेश तिवारी,संतोष देवांगन, मुरारी साहू, गौकरण साहू, मोहित साहू, हेमंत साहू, मोहित गर्ग, ताराचंद भास्कर, हिरेंद्र कौशल उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट