बेमेतरा

डोर टू डोर जाकर पूर्व जिलाध्यक्ष ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान
20-Sep-2024 2:29 PM
डोर टू डोर जाकर पूर्व जिलाध्यक्ष ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 20 सितंबर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बेमेतरा के वार्ड 1 में जाकर वहां के निवासियों को भारतीय जनता पार्टी का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सदस्य बनाया। बेमेतरा जिला में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरो पर है। भाजपा का हर कार्यकर्ता ज्यादा ज्यादा से लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर विचारधारा से जोडऩा चाह रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्य संख्या के मामले में विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी समय समय में सदस्यता अभियान चलाकर आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे का कार्य करती है । भाजपा का उद्देश्य सदस्य संख्या बड़ाकर सत्ता प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि पार्टी सामाजिक और रचनात्मक कार्य भी करना है। राजेंद शर्मा ने कहा कि हम पार्टी ही नहीं परिवार भी चलाते है। हमारे लिए पार्टी एक परिवार की तरह है। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुडक़र ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडऩे की बात कही।

सदस्यता अभियान में पार्षद लक्ष्मी लहरे, तारण राजपूत जिला महामंत्री युवा मोर्चा, गोपी देवांगन अनिल रजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, यशवंत लहरे, अजय वर्मा, गोपी वर्मा, सूरज वर्मा, मिलन वर्मा सुनीता वर्मा, कार्तिक बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, घनश्याम वर्मा, नरेश धीमर, विनोद यादव उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट