बेमेतरा

कस्तूरबा विद्यालय में हलषष्ठी धूमधाम से मना
26-Aug-2024 2:44 PM
कस्तूरबा विद्यालय में हलषष्ठी धूमधाम से मना

बेमेतरा, 26 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा में विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं, रसोइया कर्मचारी द्वारा बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया। हलषष्ठी माता की पूजा वंदना विधि विधान के साथ करने के बाद बच्चों के साथ छह कहानी सुनाई गई। बच्चे भी उत्साह के साथ कहानियां सुन रहे थे। सभी ने बच्चों के साथ माता की आरती उतारी। तत्पश्चात बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस तरह के आयोजन से विद्यालय के बच्चे अपनी परंपरा से जुड़े रहते है। इस दिन माताएँ अपने बच्चों के कंधे पर छह थाप लगा कर दीर्घायु होने का आशीर्वाद देती है। आवासीय विद्यालय के बच्चे अपनी मां से दूर रहते है इस लिए यहां की शिक्षिकायें विद्यालय के बच्चों के कंधे पर छह थाप देकर उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद देती है कई बच्चियां भावुक होकर रोते हुए शिक्षिकाओं के गले लग गई। 

उनके आत्मीयता सहज ही दिखने लगी। बच्चियों को इस दिन अपने घर मां की याद आती हैं इसीलिए इस विद्यालय में समस्त स्टाफ बच्चों के साथ ही हर वर्ष हलषष्ठी का पर्व धूमधाम से शाला प्रांगण में मनाती है। बच्चे अपने गुरुजनों तथा स्टाफ से दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त कर बहुत प्रसन्न हुए। इस पर्व में अधीक्षिका भारती घृतलहरे, राजकिरण मिश्रा, ममता गुरुपंच, ज्योति चंद्राकार, शिखा चौबे, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिया, दीप्ति, सावित्री, अंजनी, विस्मा, सुरजा, रुकमणी दुबे, पूर्णिमा यादव, अंजू बंजारे उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट