बेमेतरा
बेमेतरा, 25 अगस्त। शनिवार को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व विधायक अरुण बोरा के नेतृत्व में हुआ। यहां कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरूण वोरा ने कहा कि यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की गई होती और सतनामी समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति नहीं होती। इसी प्रकार देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल सुरेंद्र तिवारी, बहलराम वर्मा, टीआर जनार्दन, विजय बघेल ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश वर्मा, सुमन गोस्वामी, संतोष वर्मा ,जितेंद्र उपाध्याय, राम बिहारी साहू, ऋषि वर्मा मोहित वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, विजय यादव कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विपक्ष को बदनाम करने की साजिश
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सनत धर दीवान ने कहा कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरतारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। भाजपा सरकार के चरित्र 8 महीने में ही अलोकतांत्रिक हो गया है। सतनामी समाज के लोगों को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया।


