बेमेतरा
भोरमदेव में जलाभिषेक करने गए लोगों को प्रसाद वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 अगस्त। ग्राम सैगोना में कांवरियों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक कवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक बीते 9 साल से भंडारा आयोजित कर रहे हैं। बताना होगा कि भोरमदेव में जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में लोग नेशनल हाइवे से होते हुए रवाना हुए थे, जिन्हें प्रसाद वितरण किया गया।
अलग-अलग जिलों से पहुंचे कांवरियों ने ग्रहण की प्रसादी
ग्राम सैगोना के सिन्हा राइस मिल में नगर के युवाओं ने बोल बम कांवरियों के लिए बीते दिवस भोजन व्यवस्था सेवा प्रकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 4300 कांवरियों को भोजन कराया गया। सिन्हा राइस मिल के मार्गदर्शक स्व. चैतराम सिन्हा एवं संस्थापक स्व. सनत सिन्हा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद ओंकार चंद्राकर एवं उनकी टीम द्वारा भजन संध्या आयोजन किया गया। इसके बाद राम जी की आरती हुई। कांवरियों के लिए मां मेडिकल के संचालक सुदर्शन साहू द्वारा आपात चिकित्सा की विशेष सुविधा प्रदान की गई। युवा योद्धा डॉ. तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम सहभागिता एवं कार्यकर्ताओं के श्रम का अद्भुत उदाहरण है। कार्यक्रम में राजिम, महासमुंद, रायपुर आदि स्थानों से बहुत संख्या में कांवरियों के दल पहुंचे।
युवा योद्धाओं ने की सेवा
इस अवसर पर युवा योद्धा बेमेतरा के प्रमुख डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. तारेन्द्र साहू, कमलेश राजपूत, गिरिश मिश्रा, भावेश शर्मा, संजय शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, सुबोध तिवारी, विनोद तिवारी, रुपचंद सिन्हा, आशुतोष तिवारी, विजय सिन्हा, राजेश शर्मा, डोमेन्द्र पाण्डेय, सिद्धांत तिवारी, प्रभात शर्मा, प्रांजल गौतम, धरम तिवारी, अनिल शर्मा, बसंत राजपूत, बसंत शर्मा, सागर यादव, आशुतोष पाण्डेय, सोनू पाठक, सिद्धांत तिवारी, संतोष साहू, नवीन ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश साहू, मनीष शर्मा, बब्बू शर्मा, दिनेश दीवान आदि मौजूद रहे।


