बेमेतरा
राष्ट्रसंत 108 श्री विद्यासागर मुनि ने धान खरीदी केंद्र में किया विश्राम
27-Nov-2023 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 नवंबर। विगत दिवस राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर पद विहार कर देवरबीजा पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम धान खरीदी केंद्र में किया। रविवार सुबह 7 बजे देवरबीजा से निनवा के लिए विहार पर निकले। उनके साथ निर्यापक मुनि 108 प्रसाद सागर मुनि, 108 श्री चंद्र प्रभु सागर मुनि व 108 श्री निरामय सागर महाराज पहुंचे थे।
दस मुनि, दीक्षा दिवस, गुरू उपकार दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हरकू प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को सम्मान किया गया, जहां छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा सचिव सुनील जैन के हाथों सम्मानित किया गया। गांव के लोकेश वर्मा ने महामुनि के आगमन व सम्मान समारोह को गांव के लिए गौरवशाली क्षण बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


