बेमेतरा

10 दिन पहले गुम शुभनाम का खेत में मिला कंकाल, हडक़ंप
08-Nov-2023 3:20 PM
10 दिन पहले गुम शुभनाम का खेत में मिला कंकाल, हडक़ंप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 नवंबर।
ग्राम सिधनपुरी में खेत में मंगलवार की सुबह नरकंकाल मिला है। मृतक शुभनाम पिता फूलचंद मारकंडेय 70 साल के तौर पर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिधनपुरी में यशवंत चंदेल के धान के खेत में किसान जब फसल काटने पहुंचे तब एक नरकंकाल देखा गया। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पतासाजी किया जिसमें मृतक के कपड़े के आधार पर गांव के ही शुभनाम 70 साल के तौर पर किया गया। 

पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक व शारीरिक तौर पर कमजोर था। 8-10 दिन पूर्व अपने परिजन के यहां जाने के निकला था। चूंकि घटना स्थल खेत में होने के कारण लोगों का आना-जाना कम होने के कारण वृद्ध की मौत होने की जानकारी नहीं हो पाया था। मंगलवार की सुबह जब लोग फसल काटने खेत पहुंचे तब जानकारी हुई। पुलिस ने डॉक्टर की टीम को मौके पर बुलाकर पीएम कराया जिसके बाद शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस यशंवत चंदेल की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है।


अन्य पोस्ट