बेमेतरा

पीएम मोदी से प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शर्मा ने की मुलाकात
07-Nov-2023 2:57 PM
पीएम मोदी से प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शर्मा ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 7 नवंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन दुर्ग में हुआ था। मोदी दुर्ग की सभा को सबोंधित करने के बाद वापस दिल्ली जाने के लिए हेलिपेड पंहुचे तो उन्हें विदा करने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा बेमेतरा के चुनाव सह संचालक राजेन्द्र शर्मा हेलीपेड पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री से चर्चा के दरमियान राजेन्द्र शर्मा ने  2013 के चुनाव प्रचार में उनके बेमेतरा प्रचार में आने को याद दिलाया और बताया कि वो चुनावी सभा का आयोजन उनके द्वारा किया गया था। उस समय राजेन्द्र शर्मा बेमेतरा भाजपा के जिलाध्यक्ष थे। बेमेतरा जिला की तीनों विधानसभा की सीट भाजपा जीतेगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी ये आश्वस्त भी राजेन्द्र शर्मा ने मोदीजी से किया।
 


अन्य पोस्ट