बेमेतरा

भाजपा प्रत्याशी ने चारों मंडल में घोषणा पत्र के फायदे गिनाए
05-Nov-2023 3:36 PM
भाजपा प्रत्याशी ने चारों मंडल में घोषणा पत्र के फायदे गिनाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 नवंबर।
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दिपेश साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडल में भिंभोरी, बेरला, बेमेतरा ग्रामीण, शहर मण्डल में डोर टू डोर प्रचार कर जनता आशीर्वाद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र व नीतियों से आम जनों को अवगत कराया रहे हैं। 

इस दौरान कार्यक्रम में भारी भीड़ जुट रही। छत्तीसगढग़ढिय़ा, युवा किसान परिवार व पिछड़ा वर्ग से होने के कारण भी बहुसंख्यक समाज समर्थन मिल रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद पूरा माहौल बदल गया है। किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। 

चुनाव प्रचार में प्रत्याशी दिपेश साहू को पार्टी के पूरे वरिष्ठ नेता व कार्यकर्तओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रचार का पहला दिन मौली माता दर्शन कर ग्राम मुड़पार, घटियाकला, चंडी, तिलई, करेली गोंड़गिरी, खमतराई, गोहारडीह, गाडाडीह, खमारडीह, दूसरे दिन देवरबीजा, सिंघौरी, सिरसा, सलधा, खमहरिया, मनियारी, परपोड़ा, मोहभ_ा, नारधी, साल्हेपुर, बचेड़ी, चोंगीखपरी, कुंहिगुड़ा, तीसरे दिन भिम्भोरी मण्डल के कंडरका, भालेसर, बेरलाकला, गुधेली, कोहडिया, उफरा, बोरसी, लाटा, पिरदा, गबदा,  4 नम्बर को सांकरा हसदा नेवनारा, कोटा, गबदा, अकोली, सिलघट, भिम्भोरी, देवसरा, कुम्हि घर-घर जाकर प्रचार किया।
 


अन्य पोस्ट