बेमेतरा
मंत्री चौबे ने की दावेदारी, ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन
22-Aug-2023 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविन्द्र चौबे मंत्री ने कांग्रेस भवन साजा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के अध्यक्ष संतोष वर्मा को साजा विधानसभा क्षेत्र से विधिवत अपना दावेदारी पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जितेंद्र उपाध्याय संयुक्त रूप से सम्मिलित थे।
मंत्री रविन्द्र चौबे का कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री चौबे ने स्वयं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण एवं जिला अध्यक्ष को तिरंगा गमछा, गांधी टोपी पहनाकर अभिनंदन किया। मंत्री चौबे ने कहा कि आप सभी कांग्रेस परिवार के अहम सदस्य है। आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी ताकत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


