बस्तर

शहीद पार्क क्षेत्र का होगा सुनियोजित विकास
21-Jun-2021 6:56 PM
शहीद पार्क क्षेत्र का होगा सुनियोजित विकास

जगदलपुर, 21 जून। शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केन्द्र रहे शहीद पार्क क्षेत्र का सुनियोजित विकास किया जाएगा। रविवार को कलेक्टर रजत बंसल ने इस क्षेत्र का अवलोकन किया और क्षेत्र के सुनियोजित विकास के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सामुदायिक प्रयासों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मनोरंजन के इस प्रमुख क्षेत्र से अधिक से अधिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां गुमटियों की संख्याओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता भी बताई।  कलेक्टर ने इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक रूप से मुनादी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त प्रेम पटेल भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट