बस्तर

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: विशाल स्वास्थ्य शिविर व सास-बहू सम्मेलन
24-Sep-2025 11:30 PM
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: विशाल स्वास्थ्य शिविर व सास-बहू सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर , 24 सितंबर। बस्तर कलेक्टर हरिस एस एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के निर्देशानुसार तथा जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया के मार्गदर्शन में मंगलवार  को जगदलपुर शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

यह विशेष कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। कुल 178 लोगों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 45 लोगों का बीपी, शुगर एवं एचबी टेस्ट 12 लोगों की जांच तथा 2 लोगों की आभा आईडी बनाकर सभी का लक्षणों के आधार पर उपचार किया गया।

महिलाओं को पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जीवनशैली सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया।

सास-बहू सम्मेलन में पीढिय़ों के बीच संवाद, पारिवारिक समझ एवं महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक संदेशों के साथ परिवार की एकजुटता और महिलाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की नींव है। परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है और ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी इस जनकल्याणकारी अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान देशभर की महिलाओं को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

आयोजन में नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, राणा घोस, त्रिवेणी रंधारी, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी मैत्री, पार्षदगण श्याम सुंदर बघेल, आशा साहू, पूनम सिन्हा, गायत्री बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, दिगंबर राव, विक्रम यादव, राजा यादव, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रतन व्यास, झरना मोहंती, प्रभात चौहान, अनिमेश चौहान, अभिलाष यादव, मनोज ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीडी बस्तिया, डॉ. नमन जैन, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, सविता वसाम, टिलेश्वरी कश्यप, शैलेन्द्र सिंह, पीलाराम कश्यप, रोहित आचार्य सहित मीतानिन कोऑर्डिनेटर नईम कुरैशी एवं एमटी मीतानिन भी उपस्थित सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट