बस्तर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्रकोट विधायक ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
03-Jul-2025 10:00 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्रकोट विधायक ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 जुलाई। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा विकासखण्ड में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व विधायक विनायक गोयल ने ग्राम चिंगपाल  में लाखों रुपए के विकास कार्यों का  भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में किरण देव ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। हमारी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले हमारा लक्ष्य है। श्री देव ने कहा जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। जिस पर हम खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है।  क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सडक़ निर्माण, व्यवसायिक परिसर , सायकल स्टैंड,प्रेक्षा भवन, नवीन शाला भवन निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

जनता को मूलभूत सुविधा सडक़,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य किया जायेगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। क्षेत्र में लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो रही है ।विकास अनवरत जारी रहेगा।

वहीं विधायक विनायक गोयल ने कहा आज दरभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया । हमारे सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

इस दौरान विधाशरण तिवारी,जनपद अध्यक्ष  मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद , जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग,जनपद सदस्य गागराराम,जयमनी,मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम संरपंच जयराम बधेल, सूबेदार बधेल, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, अंनत राम, महेन्द्र बधेल,जनपद सीईओ वीरेन्द्र बहादुर , डीईओ बलिराम बधेल,बीईओ जगदीश पात्र,एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट