बस्तर

हाइवे पर गिरा पेड़, घंटों की मशक्कत के बाद हटाया
02-Jul-2025 11:05 PM
हाइवे पर गिरा पेड़, घंटों की मशक्कत के बाद हटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 2 जुलाई। शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार की सुबह एक विशाल पेड़ हाइवे पर गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही यातायात पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए यातायात पुलिस डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि आमागुड़ा चौक में मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे एक पेड़ सडक़ पर गिर गया, जिससे एक साइड ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया था। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर यातायात जगदलपुर से पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन से एएसआई प्रवीण जोशी, प्रधान आरक्षक जगमोहन नाग, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, नगर सेना सिपाही हेमंत ठाकुर व शिवा मौके पर पहुंचकर वन वे ट्रैफिक चालू किए एवं पुलिस कंट्रोल के माध्यम से वन विभाग से संपर्क कर उनकी मदद से सडक़ पर गिरे हुए पेड़ को काटकर अलग किया गया और मार्ग को चालू कर आवागमन शुरू किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट