बस्तर

सेवानिवृत उपनिरीक्षक को दी विदाई
30-Jun-2025 10:13 PM
सेवानिवृत उपनिरीक्षक को दी विदाई

जगदलपुर, 30 जून। बस्तर पुलिस में आरक्षक के रूप में भर्ती हुई नीलमणी सोमवार को सेवानिवृत हो गई। इस दौरान आला अधिकारियों के द्वारा उन्हें शॉल व श्रीफल देकर विदाई दी। इस दौरान साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई दी।

सोमवार को जगदलपुर जिला बस्तर में पदस्थ उप निरीक्षक  नीलमणी मिंज के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना दी गई।नीलमणी मिंज आरक्षक के पद पर भर्ती होकर समय समय पर पदोन्नत हुए, वर्तमान समय में उप निरीक्षक पद कार्यरत थे। पूरे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के द्वारा समय समय पर इन्हें पुरुस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत होने वाले अधिकारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के साथ साथ रक्षित निरीक्षक  अभिजीत भदौरिया अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट