बस्तर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष -सांसद ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
09-Jun-2025 9:50 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष -सांसद ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 9 जून। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व सांसद महेश कश्यप ने बुरूंदवाड़ासेमरा एवं करनपुर में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है।

क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस  की  मांग के अनुरूप  वर्षों से  मांग रखा था। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सडक़ निर्माण, नाली ,किचन शेड़, शापिंग काम्प्लेक्स व अन्य निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सडक़,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अनवरत जारी है। पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।

हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हमारा दायित्व है। हमारी सरकार जनता के सभी मांगों को गारंटी के साथ पूरी कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

 इस दौरान जनपद सदस्य मीना राव, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, संरपंच बुदरी बधेल, श्रीमती पुष्पांजलि ,उप सरपंच श्रीमती मधु राव,वनसिंग, एवं सुब्रतों विश्वास,राजेश शर्मा, सीमांचल दास,रैनू बधेल,आनंद राव, रूपेश समरथ,राधे पन्द्रे, सूर्य नारायण, अभिमन्यु,बंशीधर, बबलू, त्रिपति नागेश, नरसिंह पुजारी, कमलेश, लक्ष्मण, विकास सिदार, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट