बस्तर

23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
09-Jun-2025 9:45 PM
23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - सांसद समेत जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 9 जून। आज दिव्या जीवन संघ की शाखा श्री शिवानंद आश्रम धरमपुर,-1 ने आदिवासियों की वैदिक और आदिवासी रीति रिवाज से सामूहिक विवाह कराया। बस्तर संभाग के सातों जिलों से लगभग 23 जोड़े  के दिन परिणय सूत्र में बंधे। बिना किसी सरकारी सहयोग के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने सहयोग दिया।

संस्था के संस्थापक शिवदासानंद सरस्वती ने बताया कि यह आश्रम अब तक नक्सल पीडि़त बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने के साथ साथ अब सामाजिक सेवा की ओर बढ़ रहा है। इस कड़ी में  आज आदिवासी समाज में कई ऐसे जोड़े हैं, जिन्होंने विवाह तो कर लिया है परंतु सामाजिक रूप से उन्हें समाज में वह स्थान, मान्यता नहीं मिल पाता, जिससे कि वे समाज का एक हिस्सा बन सके। ऐसे कई जोड़े हैं, जिनके माता-पिता नहीं है, और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं, ऐसे लोगों को समाज में जागृति के लिए अपने दायित्वों को पहचानने के लिए, बस्तर के आदिवासी समाज और संस्था सामूहिक विवाह का आयोजन किया है।

 इस विवाह में बस्तर संभाग के सातों जिलों से लगभग 23 जोड़े आज के दिन परिणय सूत्र में बंध गए। बिना किसी सरकारी सहयोग के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, राजाराम तोड़ेम (पर्व विधायक) सदाराम बघेल(ग्राम सभा के सभापति) विकास सहारी, आर के रात्रे, सोनराम कश्यप, गंगाराम नव विवाहित वर-वधु को उनके परिवारजन आशीर्वाद देने पहुंचे थे।


अन्य पोस्ट