बस्तर

पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज
16-May-2025 3:43 PM
पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज

जगदलपुर, 15 मई। गांजा मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी 20 दिन के पैरोल पर अपने घर गया हुआ था, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं आया, जिसके बाद जेल विभाग की ओर से कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जेल जगदलपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट रहे एक कैदी पैरोल पर घर जाने के बाद  वापस नहीं लौटा। कैदी के वापस नहीं आने के बाद अब जेल अधिकारियों ने कैदी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार महादेव सोढ़ी निवासी देवकूपाल्ली कोकरपाल जिला सुकमा को पुलिस ने गांजा के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उसे सजा भी सुनाई थी। पिछले दो साल से केंद्रीय जेल जगदलपुर में सजा भी काट रहा था, इस बीच उसे 20 दिन का पैरोल मिला था।  जेल अधिकारियों को उम्मीद थी कि वह छुट्टी से वापस लौट कर वापस जेल आएगा, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो अब उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।


अन्य पोस्ट