बस्तर

कोंटा में गाज से बच्ची जख्मी
14-May-2025 10:07 PM
कोंटा में गाज से बच्ची जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर/सुकमा, 14 मई। सुकमा जिले के कोंटा जनपद के पंचायत बुर्कलंका में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची घायल हो गई।  बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि कोंटा जनपद के पंचायत बुर्कलंका अंतर्गत ग्राम एतराजपाड़ में आकाशीय गाज गिरने से 10 वर्षीय बच्ची कलमू देवे पिता जोगा गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची घर के अंदर ही मौजूद थी। बावजूद इसके आकाशीय बिजली की तीव्र चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बुर्कलंका पंचायत के सरपंच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की व्यवस्था की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


अन्य पोस्ट