बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षदगणों की मौजूदगी में आज जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 33 करोड़ 23 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम कैलाश होटल चौक,धरमपुरा में आयोजित किया गया।
जगदलपुर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक सडक़ निर्माण 5 किलोमीटर चौड़ीकरण निर्माण कार्य लागत 27 करोड़ 91 लाख रूपए, कैलाश होटल चौक के सामने से हनुमान मंदिर धरमपुरा दलपत सागर तक 1 किलोमीटर सडक़ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य लागत 2 करोड़ 51 लाख रूपए, विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते सर्वोदय स्कूल तक 1.45 किलोमीटर सडक़ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा सपना अब साकार होने लगा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव का सहृदय आभार व्यक्त किया, जगदलपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की देवतुल्य जनता की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही है । जिसके कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक के सडक़ की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया जा रहा है। इस सडक़ के निर्माण से जनता को यातायात बाधित की समस्या से निजात मिलेगी। सडक़ निर्माण से दुर्धटना नहीं होगी।
वहीं कैलाश होटल चौक के सामने से हनुमान मंदिर धरमपुरा चौक तक सडक़ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण तथा विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते सर्वोदय स्कूल तक के सडक़ निर्माण कार्य से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। हमारी सरकार जनता के मांग के अनुरूप लगातार क्षेत्र का विकास कार्य कर रही है। श्री देव ने कहा विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी।
दृढ़ संकल्प के साथ विकास कार्य होंगे, हमारी 15 महीने की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़,पानी,बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। जनता के मंशा के अनुरूप विकास कार्य होंगे।
श्री देव ने संबंधित विभाग को तय समय सीमा व गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। हर आयाम में विकास हो रहा है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव को सहृदय धन्यवाद। जिनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी गति से हो रहा है । श्री पांडे ने कहा कार्य क्षेत्रवासियों की तरफ से मांग व समस्याओं को विधायक किरण देव तत्काल पूरा करते हैं। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा,राणा धोष ,संजय विश्वकर्मा,त्रिवेणी रंधारी,कलावती कसेर, पार्षद बसंती समरथ, संतोष गौर,पूनम सिन्हा, नरसिंह राव,उमा मिश्रा, पायल बोथरा, श्याम सुंदर,एवं विधाशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू,नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, रजनीश पानीग्राही,यशवर्धन राव, आनंद मोहन मिश्रा, शशि रथ, विक्रम यादव, अविनाश श्रीवास्तव,बी जयराम,अनिल लुक्कड़, शंभू नाग,राजा यादव, कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा तथा काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।