बस्तर

बस्तर को संवारने भाजपा का संकल्प, तेजी से बढ़ रहा है हमारा बस्तर- केदार कश्यप
30-Apr-2025 10:17 PM
बस्तर को संवारने भाजपा का संकल्प, तेजी से बढ़ रहा है हमारा बस्तर- केदार कश्यप

वनमंत्री ने 1 करोड़ 18 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर/ नारायणपुर, 30 अप्रैल। वनमंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रवास के दौरान आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकास खंड में क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी।

 वन मंत्री केदार कश्यप करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे बस्तर संभाग के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार सहित केंद्र की मोदी सरकार भी बस्तरवासियों के साथ है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के विकास कार्यों और नियद नेल्लानार जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन से बस्तर नक्सल मुक्त क्षेत्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा सपना अब साकार होने लगा है। भाजपा सरकार के नियद नेल्ला नार योजना ने बस्तर के उन क्षेत्रों में मूलभुत सुविधाओं और अवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य किया है जहाँ आजादी के 70 साल बाद भी कांग्रेस की सरकार पहुंच नहीं पायी। वनमंत्री ने कहा कि हमारा बस्तर अब हर दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज ग्राम पंचायत मांदलापाल, कुंगारपाल, बाकेल, भानपुरी में आंगनबाडी केंद्र, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा, सीसी सडक़ निर्माण, विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था जैसे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्र वासियों को 1 करोड़ 18 लाख रूपये की सौगात दी है।

तेन्दूपत्ता से जनजाति समाज के जीवन में बदलाव, हर एक पत्ता खरीदने का वादा हो रहा पूरा

जन समूह को सम्बोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार बस्तर ही नहीं पुरे प्रदेश के तेन्दु पत्ता संग्रहकों को ख़ुशी प्रदान कर रहे हैं। हमारी सरकार ने तेन्दुपत्ता का मूल्य बढ़ा कर हर एक पत्ता खरीदने का वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं। तेन्दुपत्ता सहित अन्य लघु वनोपज के खरीदी बिक्री से भी जनजाति जीवन में बदलाव आज बस्तर में देखने को मिल रहा है।

मंत्री केदार कश्यप ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि हमें इस क्रांतिकारी परिवर्तन कि दिशा में आगे बढऩा होगा।

जहाँ विपक्ष के लोग क्षेत्रीय दल के माध्यम से अलग अलग समय में अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रों में चुनाव लडऩे को प्राथमिकता देती है वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हार जीत की परवाह ना करते हुए देश की संसाधन और सुरक्षा के लिये वन नेशन वन इलेक्शन अभियान की बात करते हैं।

लोगों से मंत्री कश्यप ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के माध्यम देश भर में एक ही समय पर लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव आयोजित करने से भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरेगा। मेरा मानना है कि एक ही समय पर चुनाव होने से चुनाव खर्च कम होगा। सरकारी कामकाज, जन हितैषी कार्यों में बार-बार के चुनाव से जो व्यवधान उत्पन्न होता है उससे राहत मिलेगी। इसके साथ सरकारें नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।


अन्य पोस्ट