बस्तर

जगदलपुर, 24 अप्रैल। सिंधु भवन में दस दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन गुरुवार को पूज्य सिन्धी पंचायत सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हमले को बर्बर कृत्य बताया गया।
श्रद्धांजलि के मौक़े पर पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी, सिन्धी पंचायत संरक्षक उधाराम मूलचंदानी , विशाल दूल्हानी, सुनील दंडवानी, संजय नत्थानी, हरेश नागवानी, बृजलाल नागवानी, राजेश दूल्हानी, अनिल हासानी, डाक्टर टी सी आडवाणी, अनिल भोजवानी, कैलाश दंडवानी, विजय बसंतवानी, रविंद्र हेमनानी, दीपक वासवानी, चंद्रा देवी नवतानी, कृष्णा हर्जपाल, पुष्पा मनवानी, पायल मूलचंदानी, रेखा दूल्हानी, सुनीता मेठानी, पूजा मूलचंदानी, रजनी दंडवानी, नेहा नत्थानी, रिया दूल्हानी, दीपा नागवानी रेशमा भोजवानी, सिमरन दूल्हानी आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।