बस्तर

जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना प्रथम दायित्व, सतत रूप से होंगे क्षेत्र के विकास कार्य - किरण देव
06-Apr-2025 10:24 PM
 जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना प्रथम दायित्व, सतत रूप से होंगे क्षेत्र के विकास कार्य - किरण देव

सडक़ व पुलिया निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक श्री किरण देव की सक्रियता के चलते क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग  का आज भूमिपूजन किया गया।

रामनवमी के शुभ अवसर पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव हल्बा कचोरा पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत किया। वहीं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम माता गुड़ी पहुंच विधिवत पूजा अर्चना करते कुंवारी पूजन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी के पावन अवसर की प्रदेश वासियों एवं बस्तर वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

वहीं हल्बा कचोरा पंचायत में भूमि पूजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा- विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  का  जगदलपुर विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं । जिसमें हल्बा कचोरा में पुलिया, सडक़, नाली निर्माण के लिए 12.73 लाख एवं हल्बा कचोरा में विभिन्न स्थानों में सी सी सडक निर्माण लागत 12.00लाख रूपए की राशि कुल 24.73 लाख का विधिवत भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक श्री किरण देव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने गजमाला से भव्य स्वागत किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य होंगे। वहीं हल्बा कचोरा के देवतुल्य जनता ने अपने विधायक के समक्ष गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्री वॉल की मांग रखी है जिस पर विधायक किरण देव ने जनमानस की मांग को पूरा करते गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्रीवाल का जल्द निमार्ण करने की घोषणा की। जिस पर हल्बा कचोरा के ग्रामवासियों ने अपने संवेदनशील विधायक श्री किरण देव को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा, सरपंच जयमनी कश्यप, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप देवांगन, राजेश शर्मा,हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, राधे पदे्, रूपेश समरथ व अन्य जनप्रतिनिधि व जनमानस उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट