बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस निशा स्वर फाउंडेशन ने महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य रॉक कॉन्सर्ट का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जगदलपुर के वीर सावरकर लॉन में आयोजित किया गया, जहां संगीत की मधुर धुनों और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
इस विशेष संध्या में प्रसिद्ध बैंड ‘क्कड्डह्वह्यद्ग क्चड्डठ्ठस्र’ ने अपनी लाइव प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी आवाज़ और संगीत ने दर्शकों को संगीतमयी सागर में डुबो दिया, और यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम था, बल्कि एक सामाजिक सेवा और महिला सम्मान का प्रतीक भी बना।
कॉन्सर्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति जागरूकता और उनके सम्मान को बढ़ावा देना था। फाउंडेशन ने इस पहल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता को समाज में फैलाने का प्रयास किया। इस आयोजन में बस्तर के चमकते सितारे रमनदीप सिंह ने एक ड्रामा किरदार निभाया, जो दर्शकों के बीच एक अलग ही आकर्षण बन गया। रमनदीप सिंह ने कई बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट के साथ कोलैबोरेशन किया है और वह बस्तर का एक प्रसिद्ध नाम बन चुके हैं।
साथ ही, आदर्श तिवारी की प्रस्तुति ने भी माहौल को और भी जीवंत बना दिया। आदर्श तिवारी, जो कि बस्तर से हैं, अपनी सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखते हैं और एक उभरते हुए कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी ऊर्जा और संगीत ने भी सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अद्भुत आयोजन में संगीत और कला का संगम हुआ, जो महिलाओं के अधिकार और सामाजिक बदलाव के संदेश के साथ मनाया गया। निशा स्वर फाउंडेशन की यह पहल बस्तर में महिलाओं के सम्मान को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


