बस्तर
जगदलपुर में सीएम का रोड शो, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट
09-Feb-2025 10:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 फरवरी। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय के भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे और भाजपा पार्षदों के समर्थन में रोड शो करके जगदलपुर की जनता से वोट करने की अपील की। रोड शो जहाजभाटा ने निकल कर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर होते हुए चांदनी चौक पहुंची।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लिया।
इस रोड शो में उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, महापौर उम्मीदवार संजय पांडे, जगदलपुर भाजपा के सांसद महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, सफिऱा साहू, प्रचार रथ में सवार थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


