बस्तर

आय से अधिक संपत्ति, आरोपी को 3 साल कैद
31-Jan-2025 10:53 PM
आय से अधिक संपत्ति, आरोपी को 3 साल कैद

जगदलपुर, 31 जनवरी। भ्रष्टाचार के आरोपी को 14 साल बाद सजा मिली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 3 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल जगदलपुर में लोक सेवक कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ रहते हुए जगतराज पटेल के द्वारा अपने ज्ञात स्रोतों से उपार्जित 8 लाख 25 हजार 454 रुपए का आय से अधिक चल एवं अचल संपत्ति अपने परिवार के नाम से लिए जाने की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर इकाई के द्वारा कार्यवाही कर मामला विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दिनांक 30-3-2010 को पेश किया गया था। इस मामले की सुनवाई लगभग 14 वर्ष तक चली। इस मामले का निर्णय 29 जनवरी 2025 को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के पीठासीन न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने अभियोजन में प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर आरोपी जगतराज पटेल को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने दोषी पाते हुए आरोपी को 3 वर्ष कारावास और 10 हजार रुपए  अर्थ दंड का सजा सुनाया। शासन की ओर से लोक अभियोजक ने मामले की पैरवी की।


अन्य पोस्ट