बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 नवंबर। भाजपा जगदलपुर नगर मंडल द्वारा मोर बूथ मोर अभियान के तहत बूथ गठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन मंडल के किसी न किसी बूथ का गठन किया जा रहा है। बूथों और कार्यकारिणी सदस्य का चयन एवं बूथ कमेटी का गठन समस्त बूथों की बैठक कर सर्वसम्मति से किया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पार्षद संजय पांडे ने बताया कि भाजपा में बूथ का संगठन सबसे महत्वपूर्ण संगठन होता है। बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा के आधार के रूप में वार्ड एवं बूथों में कार्य करते हैं और बूथ भाजपा संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी अपने बूथों के गठन के साथ विस्तार के कार्य कर रही है। बूथ कमेटी का गठन करने का लक्ष्य पार्टी संगठन की ओर से मिला है जिस पर निरंतर गठन का कार्य किया जा रहा है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। मैं स्वयं भी अधिक से अधिक बैठक में उपस्थित होकर बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया को संपन्न करा रहा हूं। आज भी नगर के वार्ड शहीद गुंडाधुर, अंबेडकर में बूथ कमेटी का गठन किया गया। बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी की नियुक्ति की गई श्री पांडे ने सभी नवीन पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें संगठन कार्य के प्रति प्रेरित किया।
बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया में महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत पांडे, बूथ निर्वाचन अधिकारी योगेश शुक्ला, कीर्तन महानदी अमित मेहरा जैकी आत्माराम जोशी किरण दीवान पुष्पा तिवारी रीना राय गायत्री सोनी ,राजेश साव, सुशील प्रसाद , शैलेष श्रीवास्तव, वसीम ख़ान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


