बस्तर

छत्तीसगढ़ की ईनामी महिला नक्सली ओडिशा में गिरफ्तार
29-Nov-2024 10:05 PM
छत्तीसगढ़ की ईनामी महिला नक्सली ओडिशा में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर की एक महिला नक्सली को ओडिशा पुलिस न ेकुर्ती जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

गिरफ्तार महिला नक्सली माओवादी नेता की सुरक्षा टीम की सदस्य थी और कई बड़े मुठभेड़ में शामिल थीं। इस नक्सली पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस ने आंती माड़वी उर्फ लाके को एमवी-79 थाना क्षेत्र के कुर्ती जंगल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, लाके 11 बड़े नक्सली मुठभेड़ों में शामिल रही है। वह मलकानगिरी के तुलसी और दुलदुला एनकाउंटर में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी है।  गिरफ्तार महिला नकसली का घर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में था। ओडिशा में टूटा हुआ माओ संगठन को फिर से संगठित करने की आशा लेकर आई थी।  सूचना के आधार में सुरक्षाकर्मियों ने उस वक्त पकड़ लिया, जब वह मालकानगिरी सीमा में आकर माओवादी संगठन के लिए ठिकाना तलाश रही थी ।


अन्य पोस्ट