बस्तर
सांसद बस्तर महेश कश्यप ने किया काशी विश्वनाथ के दर्शन
26-Nov-2024 9:58 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बस्तर की खुशहाली की कामना की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 नवंबर। बस्तर सांसद महेश कश्यप बस्तर की खुशहाली के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस अवसर पर भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
सांसद महेश कश्यप ने कहा- आज जो कुछ भी मैंने पाया है सब श्री काशी विश्वनाथ की कृपा है। चंदौली पहुंचने के उपरांत बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किये।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव का विधि विधान से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया है। बस्तर की खुशहाली की भी मैंने कामना की है। मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना बस्तर के नेताओं ने की है।
मुख्य रूप से सांसद बस्तर महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, लछु राम कश्यप,बैदू राम कश्यप, रजनीश पाणिग्रही, वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा आरती-हवन में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे