बस्तर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल सम्मान मिलने पर दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 नवंबर। सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल पुरस्कार के लिए चयन होने पर एकलव्य कोड़ेनार के प्राचार्य जी.शिवा रेड्डी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गुरुवार को अपने आवास पर भेंट कर बधाई देते हुए प्रदेश और शिक्षा क्षेत्र के लिए इसे गर्व की अनुभूति और अहम उपलब्धि बताई।
भारत के 1.5 लाख विद्यालय में से चुने गए 1000 सर्वश्रेष्ठ प्रिंसीपल में छत्तीसगढ़ के ईएमआरएस कोड़ेनार के प्राचार्य को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्राचार्य से शिष्टाचार भेंट की और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए एक अच्छा प्राचार्य होना एक अच्छी शिक्षा और समाज के लिए बहुत जरूरी होता है। यह सम्मान केवल रेड्डी जी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की अनुभूति हैं। यह सम्मान मिलना इनका शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और निरंतर योगदान को प्रदर्शित करता है।
परिवारजनों में भी खुशी का माहौल दिखाई दिया, जिसके लिए प्राचार्य के बड़े भाई ने प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए इसको परिवार के लिए यादगार पल बताया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा श्री श्रीनिवास रेड्डी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्राचार्य महोदय के परिजन भी मौजूद रहे।