बस्तर

जन अधिकार मोर्चा की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक
21-Oct-2024 1:39 PM
जन अधिकार मोर्चा की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुुर, 21 अक्टूबर। शनिवार को जन अधिकार मोर्चा की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी आए।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह द्वारा की गई इसमें मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह जादौन को बनाया गया जो कि जन अधिकार मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी हैं।

इस बैठक में प्रदेश स्तरीय कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, केशकाल घाट का जाम, सरकार की नीतियों को लागू करवाना प्रमुख थे। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसके अंतर्गत जाहिद अहमद खान को प्रदेश संयोजक, विपिन तिवारी को प्रदेश महासचिव, रवि तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुदामा ठाकुर को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा रायपुर प्रेस क्लब में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह द्वारा एक प्रेस वार्ता भी की गई, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में पत्रकार बंधुओं को बताया गया तथा जन अधिकार मोर्चा की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।


अन्य पोस्ट