बस्तर

सदस्यता अभियान, बूथ स्तर की बैठकों में शामिल हो रहे भाजपा के बड़े चेहरे
11-Sep-2024 9:15 PM
सदस्यता अभियान, बूथ स्तर की बैठकों में शामिल हो रहे भाजपा के बड़े चेहरे

 सदस्यता अभियान में संपूर्ण शक्ति लगायें कार्यकर्ता - रजनीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 सितंबर ।  भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने संगठन के बड़े चेहरे बूथ स्तर की बैठकों में सम्मिलित हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुये आमजन से भी भाजपा के सदस्यता अभियान से जुडऩे आग्रह कर रहे हैं। बुधवार को बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र के बूथ क्रमांक 118 में सदस्यता अभियान की बैठक ली और भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिये कहा।

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह बैठक में कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके लिये प्रत्येक कार्यकर्ता को कर्मठता से पूरी शक्ति लगानी है और भाजपा के सदस्य बनाने है। बूथ स्तर पर 200 सदस्य बनाने की अनिवार्यता है, सभी कार्यकर्ता निर्धारित किये गये लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये कार्य करें।

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने बैठक में आये दंतेश्वरी वार्ड के निवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया। बूथ स्तर की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, वेद प्रकाश पांडेय, सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता,राकेश तिवारी,आर्येन्द्र आर्य,संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, अतुल सिम्हा,प्रकाश झा, दशरथ गुप्ता,संतोष बाजपेयी,योगेश शुक्ला, रजिता पानीग्राही, जगत चौहान,माधवी मण्डल, प्रीतम बघेल,कमल दास, रतन नाग, अखिलेश शुक्ला, शांति कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, तुलसी कश्यप, लक्ष्मी कर्मा,सुलोचना मंडावी, मनीमा सागर, पार्वती सागर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट