बस्तर
सीएम के आने से पहले कांग्रेसी नेता नजरबंद
06-Jan-2024 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 6 जनवरी। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पहले एक दिवसीय जगदलपुर प्रवास पर रहे। उनकी सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था पुलिस और प्रशासन ने की थी। उनके कार्यक्रम में किसी प्रकार की खलल न उत्पन्न हो, इस लिए पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकताओं और नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।
बताया जा रहा है इन सभी को एडिशनल एसपी आफिस में नजरबंद किया गया। नजरबंद की जानकारी कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप से मीडिया को दी गई। नजरबंद किए गए नेताओं में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल, महापौर सफिरा साहू, सभापति कविता साहू, पार्षद सहित कॉंग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


