बस्तर
गुम इंसान के मामलों में वर्ष 2018 का 1, वर्ष 2020 का 1, वर्ष 2021 के 2, तथा वर्ष 2023 के 6 थे मामले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 अगस्त। बस्तर पुलिस के द्वारा समय समय पर गुमशुदाओ के खोजबीन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर पुलिस ने एक साथ अलग अलग मामलों में गुम हुए 10 लोगों को खोज निकालने में सफलता हासिल की है, जिसमें 8 युवती तो वहीं 2 युवक शामिल हैं।
मामले के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा गुम हुए लोगों की तलाश में लगातार खोजबीन के साथ ही मुखबिर भी पता तलाश करते रहते है। इसी तारतम्य में वर्ष 2018 से 2023 तक के कुल 10 मामलों के गुम इंसान के संबंध में परिवारजनों से सूचना व सायबर सेल से लोकेशन मिलने पर थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक कविता धुर्वे के नेतृत्व में थाना बोधघाट की पुलिस टीम द्वारा जगदलपुर से 1 जिला धमतरी से 1, जिला दुर्ग से 1 , जिला जबलपुर / खंडवा (मप्र) से 2, उडीसा जिला काहांडी से 2, राजस्थान जिला सीकर / डिडवाना से 2, दिल्ली (पिलकुआं) यूपी से 1 गुम को पता तलाश कर बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि गुम इंसानों में 2 पुरूष व 8 महिलाओं को छत्तीसगढ़ सहित सीमावर्ती राज्य ओडिशा व मध्यप्रदेश सहित राजस्थान व उत्तरप्रदेश में जाकर गुम इंसानों की बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।


