बस्तर

हमारे देश की पुरानी संस्कृति व परम्परा है योग-रेखचंद
22-Jun-2023 2:22 PM
हमारे देश की पुरानी संस्कृति व परम्परा है योग-रेखचंद

योग दिवस पर स्टेडियम में किया सामूहिक योग

जगदलपुर, 22 जून। नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम के आधार पर सामूहिक योग कार्यक्रम इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया।  योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  योग आयोग के सदस्य राजेश नारा शामिल हुए। इस अवसर पर राजेश नारा ने कहा कि योग करें, निरोग रहे इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए योग अपनाए, योग के महत्व को सभी समझे। शासन ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोंगों को जागरूक करने के लिए 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है योग के लिए ज्यादा से ज़्यादा लोंगों को जोड़ा जाना चाहिए।

संसदीय  सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि देश-विदेश में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमारे देश की पुरानी संस्कृति व पम्परा है। पूरे देश में वर्ष 2014 से 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से अपने शरीर,मन को स्वस्थ रखे और बेहतर समाज का निर्माण में योगदान दें। अपने स्वास्थ्य के लिए आधे घण्टे योगाभ्यास और खेल गतिविधियों का हिस्सा बनाना जरूरी है। साथ ही योग से अपने आसपास के लोंगों को जोडऩे के लिए भी प्रेरित करें।

इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जीवन का सच्चा मित्र हमारा स्वस्थ शरीर है। स्वस्थ शरीर के लिए हमे योग, खेल गतिविधियों को हिस्सा बनाना चाहिए। योग हमारे पुरातन संस्कृति का हिस्सा रहा है, स्वस्थ खुशहाल जीवन के लिये नियमित योगाभ्यास किया जाना चाहिए। संकल्प ले बेहतर स्वस्थ और स्वस्थ भारत का निर्माण करें।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोज करे योग रहे निरोग, इस भागा दौड़ की जिंदगी में अपने लिए दो पल निकालकर योगाभ्यास रोज करें। रोज योग करने से सकारात्मक प्रभाव दिखने लगता है।

 पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने कहा कि प्रतिदिन योग कर शरीर के साथ जुड़ाव महसूस किया जा सकता है। स्वस्थ शरीर के साथ समाज के विकास में भी सभी सहयोग करें। इस योगाभ्यास के उपरांत  मुख्य अतिथि श्री नारा द्वारा योग का  संकल्प दिलवाया गया।

इस अवसर सीईओ  जिला पंचायत प्रकाश सर्वे,सभी जिला स्तरीय अधिकारी,गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, तृतीय लिंग के अतिथि, बड़ी संख्या में योगाभ्यास करने वाले नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट