बस्तर

80वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
21-Jun-2023 8:49 PM
80वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 जून।
केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 80वीं वाहिनी द्वारा आज हरजिन्द्रर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर केरिपुशबल की उपस्थिति एवं जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में आज को 80वीं वाहिनी सीआरपीएफ कैम्प, जगदलपुर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उक्त योग दिवस में रेंज जगदलपुर केरिपुशबल, 80वीं वाहिनी के अधिकारी कार्मिक तथा साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा योगाभ्यास किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक हरजिन्द्रर सिंह ने 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास में उपस्थित सभी अधिकारीगण, जवानों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अवगत करवाए कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर और आत्मा को एकरूप करना ही योग कहलाता है। मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शान्ति और रिक्तता से जोडऩे का एक तरीका है योग। नियमित योग करने वाले व्यक्तियों के लिए योग एक बहुत ही अच्छा अभ्यास। यह स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागा का एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता हैं। पहले समय में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया के साथ किया जाता था। योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है। 

योग व्यवस्थित, वैज्ञानिक और परिणाम दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। उसी क्रम में स्थानीय लोगों एवं बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग का महत्व समझाने के उद्देश्य से 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसका अभ्यास किया गया। इसके अलावा इस वाहिनी के नेतानार, कोलेंगनाला, कोलेंग, चॉदामेटा, भडरीमउ एवं मसगांव में तैनात समवाय में भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया तथा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं योगाभ्यास किया।


अन्य पोस्ट