बस्तर

सर्व नाई सेन समाज की संभागीय बैठक
15-Jun-2023 9:32 PM
सर्व नाई सेन समाज की संभागीय बैठक

जगदलपुर, 15 जून। जगदलपुर शहर के निषाद भवन में आयोजित सर्व नाई सेन समाज की संभागीय बैठक बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। 

सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आगामी दिनों में होने वाले चुनावी प्रकिया को ले कर सामाजिक चर्चा की गई। संभाग के सातों जिलाध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहे।   बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने  बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनावी प्रकिया को ले कर आज सामाजिक बैठक जगदलपुर में संपन्न हुई है, जिसमें बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले समाज ले सदस्य इस चुनावी प्रकिया में अपना मतदान कर प्रदेश अध्यक्ष को चुनने का कार्य करेंगे।

इस बैठक में चुनाव प्रभारी खम्हण शांडिल्य, सर्व नाई सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन,महामंत्री किशन सेन,  डॉ. मनोज ठाकुर रायपुर जिला अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष कांकेर धनसिग सेन, जिला अध्यक्ष धमतरी जगन कौशिक, जिला अध्यक्ष बालोद सुमन कौशिक, प्रदेश सह सचिव नारायण सेन ,संरक्षक बीएल भारद्वाज ,जगदलपुर के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ,विद्या सेन आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट