बस्तर

80 बटालियन सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम
02-Apr-2023 7:08 PM
80 बटालियन सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 2 अप्रैल। 80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की जी / 80 वाहिनी के द्वारा शनिवार जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वीं वाहिनी केरिपुबल के मार्गदर्शन में जिला - बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम चांदामेटा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में चांदामेटा में आने वाले आसपास के गाँव के पुरुष, महिला एवं बच्चों ने भाग लिया जिसमें उनके दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री जैसे बर्तन,बच्चों की पढ़ाई के लिए सोलर लैम्प, महिलाओं को घर में उपयोग हेतु हान्डी एवं सब्जियों के बीज, फलों के पौधे का पौधा एवं खाद इत्यादि का वितरण किया गया।  इस कार्यक्रम में समवाय अधिकारी  राजु नामदेव वाग, सहा. कमाण्डेंट, ग्राम पंचायत छिन्दगुर सरपंच, एवं ग्रामीण जन एवं 80वीं वाहिनी के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर समवाय अधिकारी राजु नामदेव वाग, सहा. कमाण्डेंट ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके साथ खड़ी है तथा आपकी मदद के लिए हर संम्भव प्रयासरत् रहेगी। आप सभी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहयोग करें, आपके सहयोग से भी क्षेत्र का समुचित विकास हो सकता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राज्य पुलिस बल, आपके हर विकास कार्य में सहयोग करने के लिए तत्पर है।

80 बटालियन के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के अलावा समय-समय पर जनकल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ समय-समय पर सहायता प्रदान करना भी है, जिससे की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों का विकास हो सके। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए 80 बटालियन का आभार व्यक्त किया गया तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सराहना की।


अन्य पोस्ट