बस्तर

जीत का लक्ष्य लेकर संगठन के कार्यों को गति दें कार्यकर्ता - दिनेश कश्यप
27-Feb-2023 9:43 PM
जीत का लक्ष्य लेकर संगठन के कार्यों को गति दें कार्यकर्ता - दिनेश कश्यप

   भाजपा अजजा मोर्चा की संभागीय बैठक, बस्तर को जीतने बनी रणनीति   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 जगदलपुर, 27 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संभागीय बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम उपस्थित थे।

 बैठक में संभाग स्तर पर अजजा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई व आसन्न विधानसभा चुनाव में बस्तर अंचल की सभी विधानसभा सीटों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसने व रणनीति बना कर आगे बढऩे कहा गया।

संभागीय बैठक में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि अजजा मोर्चा का दायित्व बहुत बड़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। जनता की बीच पहुँच कर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ता गंभीरता से करें। 

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग की सभी विधानसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर ऊर्जावान कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों को गति दें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने भी बैठक को संबोधित किया। भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने मोर्चा के कार्यों की जानकारी बैठक में साझा की। संभागीय बैठक में सभी सात जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से नंदलाल मडा़मी, छत्रपति दुग्गा, डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छूराम कश्यप, वनवासी  मौर्या, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, मंगल राम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, सोमेश सोढ़ी, नंदकिशोर राणा, मालती मण्डावी, रामबती भण्डारी, पद्मा कश्यप, जानकी राव, सीता नाग, सेवती भारद्वाज, अरूण नेताम आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


अन्य पोस्ट