बस्तर
चूना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन
17-Feb-2023 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तीन टिप्पर और दो हाइवा जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 17 फरवरी। गुरुवार को खनिज विभाग ने चूना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर तीन टिप्पर और दो हाईवा को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
खनि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही बस्तर, भानपुरी और बड़ांजी क्षेत्र में चूना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इनमें चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और दो टिप्पर तथा मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए एक टिप्पर को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। उक्त कार्रवाई जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे ने की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


