बस्तर

‘देखो बस्तर’ थीम पर 20 तक टूरिज्म मीट
17-Feb-2023 8:15 PM
 ‘देखो बस्तर’  थीम पर 20 तक टूरिज्म मीट

जगदलपुर, 17 फरवरी। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और जिला पंचायत बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में जगदलपुर में 16 से 20 फरवरी तक टूरिज्म मीट का आयोजन किया जा रहा है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक गणवीर धम्मशील ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर के इस टूरिज्म मेट के लिए विभिन्न राज्यों से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, जिसमें यूट्यूबर, राइटर, ब्लॉगर और प्रदेश तथा दूसरे राज्यों के टूर ऑपरेटरों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर में पर्यटन का विकास हो, ईको पर्यटन को स्थायित्व प्रदान करें तथा बस्तर को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलवाना है।

आईएफएस धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर की पहचान अब बदल रही है, केवल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की बात करें तो इस वर्ष 1 लाख 60 हजार से ज्यादा पर्यटक आएं जो विगत वर्ष की तुलना में दोगुना है।

उन्होंने बताया कि ये टूरिज्म मीट को सांस्कृतिक और प्राकृतिक जैसे अलग अलग विभागों में बांटा गया है जिसमें प्रतिभागी अपने रुचि अनुसार भाग ले सकते हैं।

इस कांक्लेव में भाग लेने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंधप्रदेश ,दिल्ली जैसे राज्यों से मीडिया इनफ्लुएंसर और पर्यटन के क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले 25 से ज्यादा प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त बस्तर क्षेत्र में पर्यटन में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोग सम्मिलित हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट