बस्तर
पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू का दिख रहा असर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 जनवरी। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बुधवार को साल भर के आंकड़ों को बताते हुए कहा कि वर्ष 2022 में 415 माओवादी कैडर ने हिंसा त्याग कर आत्मसमर्पण किया है।
बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध अभियानों के संचालन के साथ-साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी कैडरों को आत्मसमर्पण करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। विशेषकर जिला दन्तेवाड़ा में ‘लोन वर्राटू’ अभियान से प्रभावित होकर 88 माओवादी आत्मसमर्पण एवं जिला सुकमा में ‘पूना नर्कोम’अभियान से प्रभावित होकर 295 माओवादी आत्मसमर्पण किये गये, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं।
वर्ष 2022 में कुल 415 माओवादियों द्वारा हिंसा त्यागकर माओवादी संगठन को छोडक़र शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया गया, जिन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थापित की जा रही प्रत्येक नवीन सुरक्षा कैम्पों को ढ्ढठ्ठह्लद्गद्दह्म्ड्डह्लद्गस्र ष्ठद्ग1द्गद्यशश्चद्वद्गठ्ठह्ल ष्टद्गठ्ठह्लद्गह्म् के रूप में विकसित की जाकर स्थानीय जनता हेतु मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराया जा रहा है, बस्तर संभाग के सुरक्षा कैम्पों (ग्रामों) को समग्रित विकास कार्य हेतु चयनित कर उक्त स्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रणाली (क्कष्ठस्), बिजली, बैंक, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराया जाकर क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने
का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत बस्तर संभाग अंतर्गत वर्ष 2022 के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगभग 780 कि.मी. सडक़ निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया। पल्ली-बारसूर सडक़ जो विगत 30 वर्षों से निर्माण नहीं हो पाया था, जिसे प्रारम्भ किया गया,अभी वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है , चिन्तागुफा भेजी मार्ग को लगभग 30 वर्षों के पश्चात् पुन: प्रारंभ किये जाने हेतु ग्राम कोलाईगुड़ा एवं करीगुण्डम में सुरक्षा कैंप स्थापित किया, वर्तमान में सडक़ निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इसी प्रकार चिंतलनार किस्टाराम सडक़ मार्ग को पुन: प्रारंभ किये जाने हेतु स्थापित की गई मिनपा सुरक्षा कैम्प के माध्यम से सडक़ निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन्द्रावती नदी के ऊपर 3 महत्वपूर्ण पुल ( बड़ेकरका, जिला दन्तेवाड़ा एवं पुण्डरी, नगूर जिला बीजापुर) का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें से छिंदनार पुल का लोकार्पण जनवरी 2022 में किया गया था।
इस अवसर पर आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी कांकेर रेंज बालाजी राव, डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, डीआईजी कोबरा अखिलेश सिंह, आईटीबीपी के सीओ राकेश कुमार, सीआरपीएफ के सीओ जितेंद्र कुमार, बीएसएफ के सीओ एके सिंह, सीमा सुरक्षा बल के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजकुमार कुमावत उपस्थित रहे।


