बस्तर

आपदा पीडि़त 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
09-Jan-2023 9:36 PM
आपदा पीडि़त 3 परिवारों को  12 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर

जगदलपुर, 9 जनवरी। छ.ग. राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 03 आपदा पीडि़त परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं।

कलेक्टोरेट के राजस्व शाखा जगदलपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील बकावंड ग्राम मालगांव निवासी दशमती की मृत्यु चूना खदान में दबने से पति श्री डिलेश्वर को, कमली की मृत्यु चूना खदान में दबने से पति श्री बंशीधर को और शांति की मृत्यु चूना खदान में दबने से पुत्र श्री लखीराम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीडि़त के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।


अन्य पोस्ट