बस्तर

भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा आज
25-Dec-2022 9:52 PM
भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा आज

जगदलपुर, 25 दिसंबर। एनएमडीसी से सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की वर्षों से लंबित मांग को लेकर भाजपा नगरनार एवं नानगुर मण्डल की जन आक्रोश पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 

इसे लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की बैठकें लेने के पश्चात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्र की जनता से 26 दिसंबर सोमवार, प्रात: 11 बजे, ग्राम कोपागुड़ा में अस्पताल के अधिग्रहण की गई भूमि स्थल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और वहां से नगरनार स्टील प्लांट तक पदयात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया है। बाफना ने जानकारी दी है कि, इस जन आक्रोश पदयात्रा का उद्देश्य बस्तर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बुनियादी सेवाएं शिक्षा एवं खेल जैसे अनेकों वायदे जो एनएमडीसी द्वारा स्टील प्लांट की स्थापना के दौरान जनता से किये गए थे उन्हीं वायदों से एनएमडीसी से अवगत कराना है।

इसके अलावा बाफना ने जन आक्रोश पदयात्रा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही है।


अन्य पोस्ट