बस्तर
दिव्य हरिनाम संकीर्तन मंडल का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
16-Dec-2022 9:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 16 दिसंबर। दिव्य हरिनाम संकीर्तन मंडल का संसदीय सचिव जैन व कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। इस्कॉन वृन्दावन से पधारे 50 से अधिक साधू संतों ने शहर में संकीर्तन यात्रा निकली।
वृन्दावन से पधारे संन्यासी गोपीभाव दास एवं नरोत्तम दास की अगुवाई में हरे कृष्णा हरे रामा की अखंड धुन पर शहर भ्रमण किया।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, रामेश्वर बिसाई,ललित जोशी, ललित अग्रवाल समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


