बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 दिसंबर। आंदोलन के 14वें दिन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मी क्रमिक भूख हड़ताल समापन कर रायपुर में विधानसभा का घेराव करने बस्तर एवं प्रांत के अन्य सभी जिलों से एवं संभागों से रायपुर के लिए रवाना होंगे, जिसमें बस्तर संभाग से लगभग हजार की संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रायपुर में बुधवार को उपस्थित रहेंगे और एक दिवसीय आमरण अनशन पर प्रांतीय पदाधिकारियों के संग बैठेंगे।
दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि छ. ग. शासन-प्रशासन इन मांगों को नहीं मानती है तो आगामी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सर्वविभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ बैठने को बाध्य होगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1998 के पश्चात के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया है एवं अत्यधिक कम वेतन पर अधिक काम लिया जाता रहा हैै। इसका सर्वविभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ विरोध करता है और शासन को मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग करता है।
इस क्रमिक भूख हड़ताल में मुख्य रूप से हरेंद्र ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष, विपिन तिवारी संभाग अध्यक्ष बस्तर संभाग, चंद्र प्रकाश जोशी संभागीय उपाध्यक्ष, सतीश पाणिग्राही, लुप्तेश्वर पाण्डे कार्यकारिणी सदस्य, केलेंद्र ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, हिरामन नागे कार्यकारणी सदस्य द्वारा भूख हड़ताल में शमिल होकर भूख हड़ताल को सफल बनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुक्ति मोर्चा व छजकां के नवनीत चांद एवं उनके साथियों भी उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया है, साथ ही आगामी आंदोलन में सहयोग बनाने हेतु अपना समर्थन हेतु आश्वासन दिया है।